भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी Wanted Gangster रवि पुजारी

भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी Wanted Gangster रवि पुजारी

- Advertisement -

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल (Senegal) से गिरफ्तार किए गए वॉन्टेड गैंगस्टर रवि पुजारी (Ravi Pujari) को सोमवार को भारत (India) लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और छोटा राजन के पूर्व सहयोगी पुजारी ने अपने सहयोगियों के ज़रिए पैसों की उगाही करने के लिए अपना गैंग शुरू किया था और कारोबारियों व ऐक्टर्स को निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक, उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: Live: दीदार-ए-ताज करने पत्नी और बेटी के साथ आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

बता दें कि पिछले साल सेनेगल में गिरफ्तारी और फिर जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया था। पुजारी पर भारत में हत्या और जबरन वसूली के करीब 200 मामले दर्ज हैं। उस पर अलग-अलग कारणों से बॉलीवुड के कई स्टारों को धमकाने का आरोप है। इनमें सलमान और शाहरुख खान के अलावा गायक अरिजीत सिंह भी शामिल हैं। भारत ने सेनेगल सरकार से 2019 में पुजारी को भारत को सौंपने का अनुरोध किया था। कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अमर कुमार पांडे ने बताया कि रवि पुजारी को कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हम उसकी न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | गैंगस्टर | Metro News | Metro News in Hindi | Latest Metro News | गैंगस्टर रवि पुजारी | gangster Ravi Pujari | south africa | brought to india | भारत | Air France | इंडिया | सेनेगल | हिमाचल अभी अभी | रवि पुजारी
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है