- Advertisement -
मुंबई। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार (Arrest) किया है। रिजवान कासकर इकबाल कासकर का बेटा है। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया जब वह देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। रिजवान का पिता इस समय ठाणे जेल में बंद है।
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस (Mumbai police) की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने वसूली के मामले में अहमद रजा वढारिया को गिरफ्तार किया था। वह इब्राहिम के गैंग के सदस्य फहीम मचमच का करीबी है। उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। जानकारी के आधार पर एक जाल बिछाया गया और उसे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) से बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।
- Advertisement -