- Advertisement -
चंबा। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने मंगलवार को सलूणी में आगजनी से प्रभावित स्थल का दौरा किया और पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें प्रशासन हर संभव मदद प्रदान करेगा। एसडीएम सलूणी विजय धीमान की आकलन रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में आग के कारण 13 दुकानें तथा 01 कच्चा मकान पूरी तरह से जल गया है। इसमें लगभग 02 करोड़ 20 लाख 80 हजार रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है।
प्रभावितों को प्रशासन ने फौरी राहत राशि के रुप में 63 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। यह हादसा मंगलवार अल सुबह लगभग डेढ़ बजे हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीसी ने अधिकारियों को वास्तविक राहत राशि प्रकरण बनाकर पीड़ितों को दो दिन के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है।
- Advertisement -