- Advertisement -
संजीव कुमार/ उपमंडल गोहर के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान शुक्री देवी (60)पत्नी खेमू गांव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है। सुबह सवेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार मेंआसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए। स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने बताया कि वे सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे, तो उनकी नजर घर से नीचे की ओर पड़ी तो देखा एक अज्ञात महिला नीचे गिरी हुई है। इसको लेकर बलदेव सोनी ने इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। महिला का शव दो घरों के बीच में बनी एक खाई में पड़ा था।शुक्री देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्दगिर्द घुमती रहती रहता था। महिला के पति खेमू का देहांत कुछ वर्षों पूर्व ही हो चुका है।
- Advertisement -