- Advertisement -
Dead Body Found: नारनौल। गांव नांगल पीपा की नदी में कमानिया जाने वाले कच्चे रास्ते के नजदीक एक अनजान व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास एक पेड़ पर रस्सी भी मिली है, जिससे जाहिर होता है मृतक ने फांसी लगाई है। ग्रामिणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।
मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी अशोक सैणी ने स्थिती का जायजा लेकर अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस की एम्बुलेंस भेज मौके पर पहुचें अधिकारियों से स्थिती का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी में रेत बजरी का अवैध धंधा चलता है, जिसके कारण खनन माफिया इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने मृतक के बारे में जानने की कोशिश की, परंतु कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। अब पुलिस मृतक के कपड़ों के आधार पर पहचान करने की अपील लोगों से कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव अस्पताल में रख दिया है।
- Advertisement -