- Advertisement -
ऊना। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में शुक्रवार को एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर-बाबेहड़ बॉर्डर पर खड्ड में एक अधेड़ उम्र का अज्ञात व्यक्ति गिरा पड़ा था, जिसे सबसे पहले गांव के ही एक युवक ने देखा जो घास लेने जा रहा था, जिसके बारे में जानकारी उपप्रधान को दी गई, जिन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
डीएसपी अंब मनोज जंवाल, एसएचओ गगरेट हरनाम सिंह व चौकी प्रभारी दौलतपुर चौक तरसेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जांचे। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि 7-8 दिन पुरानी लाश में किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस मामला दर्जकर शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आसपास की थानों से भी मिसिंग रिपोर्ट की जानकारी ली जा रही है।
- Advertisement -