- Advertisement -
सेंधवा। यहां स्थित गांव चकली में बुधवार सुबह एक ही परिवार के 5 बच्चों की लाश कुएं में तैरती मिलने से इलाके भर में हड़कंप मच गया। बच्चों का शव मिलने के बाद गांव के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकालने का काम किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों का पिता बाहर रह कर काम करता है। उसकी दो बीवियां हैं जिससे पहली बीवी से उसे 4 और दूसरी बीवी से 1 बच्चा था। पुलिस द्वारा बताया गया कि बच्चों के पिता की पहली पत्नी घरेलू विवाद के चलते पिछले साल से ही अपने मायके में रह रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मामला सामने आने के बाद बच्चों का पिता और उसकी दोनों बीवियां फरार बताई जा रही हैं। हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि यह मामला हत्या का है या केवल एक हादसा है।
- Advertisement -