-
Advertisement
una: सुबह सैर को निकला था बुजुर्ग, जल शक्ति विभाग के टैंक में तैरता मिला शव
ऊना। घर से सुबह सैर को निकला एक 82 वर्षीय बुजुर्ग का शव (Dead Body) जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक (Water Tank) में मिला है। मामला उपमंडल अंब के ठठल गांव में सामने आया है। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान ठठल निवासी दिलबाग सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना (Una) भेजा जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दिलबाग सिंह की मौत हादसा है या आत्महत्या इस पर अभी संशय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Himachal के इस जिला में Auto की आवाजाही को मिली हरी झंडी, ये रहेंगी शर्तें
बताया जा रहा है कि दिलवाग सिंह मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज पंजाब (Punjab) के होशियारपुर से चल रहा था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह अपनी दवाई लेने के लिए होशियारपुर नहीं जा पा रहा था, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। सोमवार सुबह घर से सैर करने के लिए निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान किसी ने उसका शव ठठल औद्योगिक क्षेत्र के समीप बने जल शक्ति विभाग ( al shakti department) के टैंक में औंधे मुंह पानी में तैरते हुए देखाए मामले की सूचना उसके घर वालों को दी गई। वहीं थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

