-
Advertisement
11 दिन से लापता जम्मू के व्यक्ति का शव खैरी में मिला
Last Updated on February 11, 2020 by Deepak
चंबा। जम्मू के कठुआ निवासी का शव आज जिला चंबा (Chamba) के खैरी में मिला है। यह व्यक्ति 31 जनवरी से लापता (Missing) बताया जा रहा है। पुलिस ने शव (Dead Body)को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना खैरी के तहत खैरी पुल के पास एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों ने देखा। यह शव पानी में तैर रहा था। लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: अस्पताल के सेप्टिक टैंक में बच्ची मौत मामला, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन, मांगा इंसाफ
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त जम्मू के कठुआ क्षेत्र के खाड़ा गांव के 37 वर्षीय मोहिंदर कुमार के रूप में हुई है। मृतक सेवा परियोजना में मजदूरी करता था तथा पिछले 11 दिन से लापता था। 31 जनवरी को लापता हुए इस व्यक्ति का शव आज खैरी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।