-
Advertisement
Manali में पेड़ से लटका मिला सिक्किम के युवक का शव, Aadhar Card से हुई पहचान
Last Updated on April 22, 2020 by Vishal Rana
मनाली। सिक्किम के एक युवक का मनाली (Manali) में पेड़ से लटका मिला है। मनाली पुलिस ने शव को वन विहार से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान 22 वर्षीय विनोद छेत्री सिक्किम (Sikkim) निवासी के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि युवक मनाली कब आया था और यहां क्या करता था।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने पकड़े Working Hours में बाजार घूम रहे आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मी
बताया जा रहा है कि सुबह सैर को गए लोगों ने युवक का शव (Dead Body) पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। वहीं मनाली (Manali) में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड (Aadhar Card) से उसकी पहचान की गई है। उसी आधार कार्ड से पुलिस ने अपनी आगामी जांच भी शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली संजीव के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group