- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी / जवाली। पठानकोट-मंडी एनएच (Pathankot-Mandi NH) पर कोटला में सड़क किनारे एक मृत तेंदुआ (Dead leopard) मिला है। तेंदुए के मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार को जैसे ही लोगों ने सड़क किनारे तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। काफी देर तक तेंदुए के शरीर में कोई हरकत न होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो तेंदुआ मृत पाया गया।
लोगों ने इसकी जानकारी वनरक्षक देव राज व बीओ विजय कुमार को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौका पर पहुंची तथा मृत तेंदुआ को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। बीओ विजय कुमार ने बताया कि तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुए के मुंह से निकले खून से ऐसा लग रहा है कि उसकी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है।
- Advertisement -