- Advertisement -
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) ज़िले में एक ग्राम प्रधान द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र (Death Certificate) में मृतक के ‘बेहतर भविष्य’ की कामना (wishes of bright future) की गई है जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह मृत्यु प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। मृतक के बेटे ने ग्राम प्रधान से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की गुज़ारिश की थी। हालांकि, ग्राम प्रधान ने गलती स्वीकार कर नया प्रमाण-पत्र जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के वृद्ध का 22 जनवरी को गांव में ही निधन हो गया था। राजस्व अभिलेखों व बैंक में लगाने के लिए मृतक का पुत्र मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 17 फ रवरी को प्रधान से मिला था। ग्राम प्रधान ने मृत्यु प्रमाण पत्र तो बना दिया पर उसमें मृत व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना लिख दी। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने इस मृत्यु प्रमाणपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मृत व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर प्रधान लोगों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….
- Advertisement -