- Advertisement -
नई दिल्ली। भागवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एक श्रद्धालु की यमुना (Yamuna) नदी से जुड़े नहर में डूबने (drowning) से जान चल गई (Death)। यह हादसा तब हुआ जब पंडित श्रद्धालुओं के एक समूह को नहर किनारे आचमन करा रहे थे। तभी इसी दौरान जब पंडित जी ने जैसे ही आंख बंद कर जैसे ही मंत्र पढ़ना शुरू किया वैसे ही आचमन के लिए नहर किनारे खड़ी महिलाएं पानी में बह गईं। स्थानीय युवकों ने किसी तरह से महिलाओं को बाहर निकाल लिया, लेकिन व्यक्ति का शव सिल्ट इजेक्टर की जाली में अटका मिला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे को लेकर मथुरा के रहने वाले चंद्र मोहन ने बताया यमुना नदी का पवित्र जल लेने के लिए पांच लोग हथनीकुंड बैराज आए थे और वो गलती से यमुना नदी की जगह पश्चमी नहर किनारे वाले ताजेवाला पावर हाउस के पास पहुंच गए जहां यह हादसा हुआ। पुलिस ने यमुना से निकाली महिलाओं व उनके साथ आए अन्य परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया है। सिचाई विभाग दादूपुर के एक्सईएन हरदेव कांबोज ने बताया कि यमुना नदी और नहर के आसपास धारा 144 लगी हुई है। ऐसे में यदि कोई यहां पर जाता है, तो वह कानूनन अपराध है। लोगों की खुद की लापरवाही से यह हादसे हो रहे हैं।
- Advertisement -