- Advertisement -
poisonous :ऊना। चताड़ा गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार चताड़ा निवासी नवीन ने वीरवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत को बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्तपाल ले आए। जहां पीड़ित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -