- Advertisement -
Person Dead : ज्वाली। पंचायत सिंयूणी में एक व्यक्ति पर दीवार गिरने से उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ओंकार सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी सिंयूणी ने मकान का कार्य लगा रखा था तथा देर सायं मजदूर और मिस्त्री कार्य को करने के उपरांत वापस चले गए तो ओंकार सिंह कच्चे मकान की दीवार को गिराने में स्वयं जुट गया और दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों सहित गांववासी शाहपुर अस्पताल में उपचार हेतू ले गए।
अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
- Advertisement -