- Advertisement -
शिमला। शिमला जिले के नेरवा में एक युवक की पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा नेरवा के खाखारौणा गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक खाखारौणा का 16 वर्षीय युवक गणेश जब घर लौट रहा था, तो पहाड़ी से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 40 फीट नीचे गिर गया। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। रास्ते में चल रहे लोगों ने उसे सिविल अस्पताल नेरवा पहंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
- Advertisement -