- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में अधीक्षण अभियंता दीपक उप्पल को प्रमोट कर चीफ इंजीनियर (प्रणाली संचालन) बनाया गया है। इस बारे में बोर्ड ने अधिसूचना जारी की है।
उप्पल ने बोर्ड के हेडक्वार्टर में ज्वॉइनिंग भी दे दी है। उप्पल ने बोर्ड में कई अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने विद्युत उपमंडल करसोग से सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। 20 नवंबर 1961 को जन्मे उप्पल सोलन के परवाणू से नाता रखते हैं। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई और रुड़की से एमटेक की उपाधि हासिल की है।
- Advertisement -