- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड में शादियों और रिसेप्शन का सीजन चल रहा है। इसी बीच कपिल शर्मा ने भी शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी। इस रिसेप्शन में टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए लेकिन सबकी निगाहें थमी रहीं बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर। दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन में खूम धमाल मचाया और पार्टी में चार चांद लगा दिए।
कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीपवीर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें जमकर डांस कर रहे हैं और खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। रणवीर सिंह जहां पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ माइक पर जुगलबंदी कर रहे थे वहीं दीपिका पादुकोण जमकर डांस कर रही थीं। रणवीर ने दीपिका के लिए मैं तेरा हीरो गाना भी गाया।
कपिल के इस रिसेप्शन में रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा का गाना लड़की आंखे मारे पर भी डांस किया, वहीं कपिल शर्मा की मम्मी ने भी रणवीर और दीपिका के साथ डांस किया।
- Advertisement -