- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दिया।इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज पहुंचे और धमाल मचाई। पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बिग बी अमिताभ बच्चन संग रणवीर सिंह का डांस वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणवीर की रिक्वेस्ट पर अमिताभ बच्चन आइकॉनिक सॉन्ग ‘जुम्मा चुम्मा’ पर डांस करते नजर आए। वीडियो में रणवीर संग अमिताभ बच्चन गाने का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आए।
वहीं, दीपिका-रणवीर सिंह के रिसेप्शन में किंग खान शाहरुख ने रंग जमा दिया। रणवीर सिंह और मलाइका अरोड़ा के साथ किंग खान ने छइयां-छइयां गाने पर खूब डांस किया। शाहरुख खान रिसेप्शन पार्टी में पहुंचने वाले सबसे आखिरी मेहमान थे। शाहरुख का इंतजार भी इस पार्टीं में काफी बेसब्री से किया जा रहा था। वह अपनी आने वाली फिल्म जीरो की डबिंग में बिजी होने के कारण जल्दी नहीं आ सके। जब शाहरुख आए तो पार्टी का मजा ही अलग हो गया। दूल्हे रणवीर सिंह को तो जैसे नाचने का बहाना चाहिए था।
Make way! @RanveerOfficial shakes a leg with @iamsrk and #MalaikaArora at his reception. #DeepVeerReception pic.twitter.com/HtBLTxBCyi
— Filmfare (@filmfare) December 1, 2018
पार्टी के इनसाइड वीडियोज में ये सितारे मस्ती में चूर होकर नाचते दिख रहे हैं। रिसेप्शन पार्टी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सोनू सूद सहित तमाम सितारे तैनू मैं लव करता गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस शानदार रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड, खेल और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए। मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी जैसे सितारे रिसेप्शन में पहुंचे।
- Advertisement -