- Advertisement -
मुंबई। सिल्वर स्क्रीन की सुपरहिट जोड़ी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट फाइनल हो गई है। दोनों लव बडर्स 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जीहां, दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर किया है जिस पर लिखा है
“हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है। बहुत सारा प्यार, दीपका और रणवीर”। इस सफेद रंग के कार्ड में गोल्डन अक्षरों में बहुत खूबसूरत संदेश उन्होंने अपने चाहने वालों को दिया है। हर किसी के लिए यह सरप्राइज है। हालांकि कार्ड में जगह के बारे में नहीं बताया गया है। इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
- Advertisement -