-
Advertisement

‘छपाक’ की रिलीज पर सिद्धिविनायक पहुंची दीपिका, इस अंदाज में आईं नजर
Last Updated on January 10, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल (Lakshmi Aggrawal) की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म रिलीज के मौके पर एक्ट्रेस शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान दीपिका की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं तस्वीरों में बेहद कमाल की लग रही हैं।
दीपिका ने तस्वीरों में क्रीम कलर का एक खूबसूरत सूट और ब्राउन जूती पहनी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमके भी पहने हैं। दीपिका का ये देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की फिल्म की टक्कर अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर से है।
बता दें, दीपिका कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चाओं में बनी हुई हैं क्योंकि जेएनयू (JNU) में हुई हिंसा के खिलाफ वह प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। जिसके बाद से कुछ यूजर्स उनकी फिल्म को बॉयकाट करने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया था।