- Advertisement -
नई दिल्ली। देश की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को इतिहास रच दिया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को जोधपुर एयरबेस से सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। निर्मला सीतारमण पहली महिला रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। रक्षा मंत्री 45 मिनट तक आकाश में रहीं। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 25 नवंबर 2009 को तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के तौर पर सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं।
बता दें कि सुखोई-30 को वायुसेना के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान कहा जाता है। करीब 2600 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम सुखोई-30 एक अत्याधुनिक फाइटर जेट है, जो परमाणु हमले में भी सक्षम है। इसकी खास विशेषता यह है कि इसमें हवा में ही इंधन भरा जा सकता है। गौर रहे कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में गोवा में देश के सबसे बड़े नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य का जायजा लिया था।
- Advertisement -