-
Advertisement
रूस ने भेजा न्योता: 75वें Victory Day Parade में शामिल होने मास्को जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Last Updated on June 20, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। रूस (Russia) ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को मास्को में 24 जून को होने वाली विक्ट्री डे परेड (Victory Day Parade) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अब राजनाथ सिंह रूस की राजधानी मास्को (Moscow) में होने जा रहे 75वें विक्ट्री परेड में हिस्सा लेने के लिए वहां जाएंगे। कोरोना संकट के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बाद यह पहली बार है, जब रक्षा मंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इस परेड का आयोजन पहले 9 मई को होना था, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इसकी तारीख आगे की गई है। रक्षा मंत्री 24 जून को होने वाले विक्ट्री परेड में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेना इस एतिहासिक परेड में हिस्सा लेगी।
यह भी पढ़ें: Delhi:नए नियमों वाला फैसला LG ने लिया वापस; अब 5 दिन का संस्थागत क्वारंटाइन नहीं
विश्व युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया था
तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दस्ता परेड में हिस्सा लेने के लिए पहले ही मास्को पहुंच चुका है। भारत के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सिख लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। यह रेजिमेंट द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ी थी और इसे चार बैटल ऑनर तथा दो मिलिट्री क्रॉस मिले थे। द्वितीय विश्व युद्ध में रूस और अन्य देशों की सेनाओं के सर्वोच्च बदिलान को भारतीय सेना सलामी देगी। विश्व युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बधाई दी थी। रूस और रूस के मित्र देशों के सर्वोच्च बलिदान के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रक्षा मंत्री ने भी विजय दिवस अपने समकक्ष को बधाई दी थी। भारत और रूस की पुरानी दोस्ती रक्षा मंत्री के दौरे के बाद और मजबूत होगी। रूस भारत का पुराना मित्र रहा है और रणनीतिक भागीदार भी है।