- Advertisement -
नाहन। जिला सिरमौर में वन तस्करों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। वन तस्करों ने कई पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचाया है। वन मंडल नाहन की रिजर्व फोरेस्ट कोटबा में वन तस्करों ने खैर के सात हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इससे 84,537 रुपए की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। अवैध पेड़ कटान के मामले में रेंज ऑफिसर अलबेल सिंह जस्टा ने सदर पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार वन बीट कोटबा में सी-4 प्रजाति के सात पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। हालांकि, विभाग को अभी वन काटुओं के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन, काटे गए पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग ने मौके पर बरामद कर लिया है। कोटड़ी बीट के वन रक्षक ने बनेर सिंह ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने वन अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -