-
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 57 कैंडीडेट्स की पहली लिस्ट, यहां देखें
Last Updated on January 17, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी द्वारा 57 कैंडीडेट्स के नाम वाली की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 11 एससी, चार महिलाएं शामिल है।
BJP releases list of 57 candidates for #Delhielections2020 pic.twitter.com/5f30b6UKNC
— Priyarag Verma (@priyarag) January 17, 2020
इस लिस्ट के अनुसार तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, रिठाला से विजय चौधरी को टिकट दिया गया है। वहीं मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा को टिकट मिला है।इसके अलावा बवाना से रविंद्र कुमार, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता को टिकट दिया है।
LIVE: Press conference by Shri @PrakashJavdekar, Shri @ShyamSJaju and Shri @ManojTiwariMP at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/itYjTIL6SH
— BJP (@BJP4India) January 17, 2020
पार्टी ने आदर्श नगर से राजकुमार भाटी, बादली से विजय भगत, रिठाला से मनीष चौधरी। बवाना से रविंद्र कुमार इंद्रराज, मुंडका से मास्टर आजाद सिंह चुनाव मैदान में होंगे। सुल्तानपुर माजरा विधान सभा सीट से रामचंद्र छाबडिया, मंगोलपुरी विधानसभा सीट से कर्म सिंह करमा, रोहिणी विधानसभा सीट से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता, शकूर बस्ती सीट से एससी वत्स, त्रिनगर सीट से तिलक राम गुप्ता, वजीरपुर सीट से महेंद्र नागपाल, सदर बाज़ार सीट से जयप्रकाश, चांदनी चौक सीट से सुमन कुमार गुप्ता, मटियामहल सीट से रवीन्द्र गुप्ता, बल्लीमारान सीट से लता सोढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी मुख्यालय में लिस्ट जारी करते हुए कहा कि बचे हुए 13 सीटों पर जल्दी ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।