-
Advertisement
#IPL2021 : 156.2 KMPH की गेंद फेंकने वाले दिल्ली कैपिटल्स के नोर्तजे कोरोना पॉजिटिव
Last Updated on April 14, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आईपीएल 2021 (IPL2021) का 14वां सीजन भी चल रहा है। अब खबर आई है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का एक स्टार तेज गेंदबाज भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे (Anrich Nortje) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने बीते वर्ष 156.2 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह गेंद आईपीएल के 2012 से 2020 तक के सीजन की सबसे तेज गेंद थी।
यह भी पढ़ें: #Corona-Update: हिमाचल में आज अब तक 373 पॉजिटिव, 5 की गई जान-6407 एक्टिव केस
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ही अक्षर पटेल को भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दरअसल, अक्षर पटेल 28 मार्च को ही टीम के होटल पहुंचे थे। इसके बाद कोरोना जांच की उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि एनरिक नोर्तजे (Anrich Nortje) आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए बीते मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। यही नहीं, नोर्तजे ने सात दिन का क्वारनटीन पीरियड भी पूरा कर लिया था। हालांकि नोर्तजे (Nortje) सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं थे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उस मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड एक लाख 85 हजार नए केस,1025 मौत से बढ़ा खौफ
नोर्तजे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम के प्रमुख गेंदबाज है। बीते वर्ष आईपीएल के सीजन में नोर्तजे (Nortje) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। ये 2012 से 2020 के आईपीएल (IPL) मैचों की सबसे तेज गेंद थी। आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे तेज गेंद की बात करें, तो ये शॉन टेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 157.7 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। एनरिक नोर्तजे (Anrich Nortje) ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2020 में किया। उन्होंने पिछले सीजन में 16 मैच खेले और 22 विकेट लिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group