-
Advertisement
Delhi Results: शून्य पर कांग्रेस, 63 सीटों पर जमानत जब्त; प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Last Updated on February 11, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम देश (Delhi assembly election results) की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ गए हैं। इन चुनावों में जहां कांग्रेस एक भी सीट हासिल करने में असफल रही। वहीं दिल्ली में कांग्रेस की 63 सीटों पर जमानत जब्त हो गई है। कुल 66 (70 में 4 सीटों पर आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव लड़े) उम्मीदवारों में 3 प्रत्याशियों की बड़ी मुश्किल से जमानत बच पाई है। इतना सब होने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Delhi Congress President Subhash Chopra) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हार की जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष चोपड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी केवल 3 सीटें हासिल कर पाई थी। 2020 के चुनाव में बीजेपी (BJP) 8 सीटें हासिल करने में कामयाब होती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को 62 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। इन चुनावों में कांग्रेस का मत प्रतिशत भी कम हुआ है। इस बार 4.36 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है। लांकि यह वोट शेयर सीट में तब्दील नहीं हो पाया।