- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की वोटिंग से ठीक चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (Election manifesto) जारी कर दिया है। घोणषापत्र जारी करने के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने बीजेपी को खुल्ला चैलेंज दे दिया है। दरअसल पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी से बहस करने के लिए तैयार हूं, कोई भी बहस करने के लिए आ जाए।
"हमारे पास घोषणा पत्र भी है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी। हम दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे
भाजपा बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?": @ArvindKejriwal#AAPManifesto pic.twitter.com/dtu9t1XeLe
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2020
उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) वाले अपना सीएम कैंडिडेट का नाम बता दें तो मैं बहस के लिए तैयार हूं। घोषणापत्र जारी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास घोषणा पत्र भी है और सीएम का चेहरा भी। हम दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। बीजेपी बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका सीएम चेहरा कौन है?
AAP National Convenor and Delhi CM @ArvindKejriwal presenting AAP Ka Manifesto.#AAPManifesto https://t.co/XFg7GhQKjf
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2020
वहीं दूसरी तरफ इस घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने अगले पांच साल के लिए विजन पेश किया है। इस घोषणापत्र में आप ने जनलोकपाल और स्वराज बिल लाने का वादा किया है। तो आइए जानते हैं इस बार AAP के चुनावी घोषणापत्र में क्या है खास…
गारंटी स्कीम के 10 प्रमुख वादे
दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी स्कूली शिक्षा की गारंटी।
दिल्ली के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की गारंटी।
हर शख्स को पीने के शुद्ध पानी की गारंटी।
घर-घर तक 24 घंटे पानी पहुंचाने की गारंटी।
24 घंटे और 200 यूनिट फ्री बिजली की गिर
पलूशन का स्तर एक तिहाई पर पहुंचाएंगे।
साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे।
महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली मे सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और महिला मार्शल।
कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की गारंटी।
साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे।
9) विश्व स्तरीय सड़कें
10) सफ़ाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवज़ा
11) रेड राज की समाप्ति
12) सीलिंग से सुरक्षा#AAPManifesto pic.twitter.com/oqTwnaM2SI— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2020
वहीं चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि जनलोकपाल बिल को पास करवाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार संघर्ष जारी रखेगी। इसके अलावा पार्टी स्वराज बिल लाएगी। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी सरकार शुरू करेगी। अगले पांच साल में 10 लाख बुजुर्गों तीर्थयात्रा कराएंगे। वहीं शिक्षा के मुद्दे पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम लाया जाएगा, ताकि सभी बच्चे देश की सेना से, भारत के मूल तत्व से प्रेम करें। युवाओं की बेहतर भविष्य के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मैनिफेस्टों में 24 घंटे 200 यूनिट बिजली जारी रहने की बात भी कही गई है। इसके अलावा पूरी दिल्ली में मुंबई की तर्ज पर 24 घंटे मार्केट भी खुली रहने की बात भी कही है।
"5 साल दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं पर काम करने के बाद अब हमें दिल्ली को अगले स्तर पर लेकर जाना है।
हमें दिल्ली को विकसित देश की आधुनिक राजधानी बनाना है जिस पर हर इंसान को गर्व हो।" : @ArvindKejriwal #AAPManifesto pic.twitter.com/aAt6Y29wKS
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2020
सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो को दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनाएंगे। मेट्रो का दायरा 500 किलोमीटर से ज़्यादा बढ़ाएंगे। बुराड़ी, किराड़ी, बिजवासन, नरेला, करावल नगर, मंगोलपुरी जैसे क्षेत्रों को जोड़ेंगे। इसके अलावा केंद्र के साथ मिलकर यमुना रिवर साइड का विकास करेंगे। उन्होंने आगे कहा ‘दिल्ली की सड़कों को आधुनिक बनाया जाएगा। एक साल में 40 किलोमीटर लंबी सड़क पायलट प्रोजेक्ट पर बनाएंगे।’ सिसोदिया ने कहा कि भोजपुरी केवल यूपी और बिहार के कुछ जिलों में बोले जाने वाली भाषा नहीं है। ये दिल्ली में भी बोले जाने वाली भाषा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करने की बात भी कही।
- Advertisement -