- Advertisement -
दिल्ली। जीवित बच्चे को मृत घोषित करने वाले दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली सरकार ने मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद कर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि हमने हॉस्पिटल को आपराधिक लापरवाही बरतने का दोषी पाया है। हॉस्पिटल की यह पहली गलती नहीं है। ऐसा करना उसकी आदत में शुमार हो चुका है। लिहाजा मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।
गौर हो कि हाल ही में मैक्स हॉस्पिटल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें एक लड़का था और दूसरी लड़की। परिवार वालों ने बताया कि डिलीवरी के साथ ही बच्ची की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने दूसरे जीवित बचे बच्चे का इलाज शुरू कर दिया था, लेकिन एक घंटे बाद अस्पताल ने दूसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया था और लिफाफे में पैक करके परिजनों को सौंप दिया। परिजन जब घर जाने लगे को लिफाफे में हलचल देख उन्हें पता चला कि दूसरा बच्चा जिंदा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे अस्पताल में उसका इलाज करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी और मामला मेडिकल की लीगल सेल को फॉरवर्ड कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया था।
- Advertisement -