- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के जस्टिस वाल्मीकि मेहता (Justice Valmiki Mehta) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 6 जून, 1959 को मुंबई में पैदा हुए जस्टिस मेहता ने 15 अप्रैल, 2009 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद ग्रहण किया था। जस्टिस मेहता के बेटे की शादी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की बेटी से हुई है।
जस्टिस मेहता ने 1982 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। न्यायमूर्ति मेहता ने केंद्रीय विद्यालय विशाखापत्तनम से स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से B.Com की पढ़ाई पूरी की। न्यायमूर्ति मेहता ने एल.एल.बी. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैम्पस लॉ सेंटर से की थी।
- Advertisement -