- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों आप सोशल मीडिया पर पावरी-पावरी खूब सुन रहे होंगे। पावरी का नशा तो हर किसी के सिर चढ़ के बोल रहा है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में पीछे नहीं रही है। अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार को सीज करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वेस्ट दिल्ली इलाके में दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध तौर पर चलाए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारकर भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान सीज किया। इसके बाद कार्रवाई की तस्वीरें ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ी मजेदार सी कैप्शन दी। उन्होंने लिखा, “ये हम हैं… ये हुक्के हैं …. और अब पावरी नहीं हो रही है।”
Yehe Hum hain..
Yehe Hooke Hain..
Aur ab Pawri nahi ho rahi haiPS- Some Pawris are not only injurious to health they are illegal too. Seized 24 Hooka from Rajouri Garden area. @CPDelhi @LtGovDelhi @DCPWestDelhi @DelhiPolice
— Addl DCP-I WEST DISTT (@i_addl) March 7, 2021
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाइट पेट्रोलिंग के दौरान दो रेस्टोरेंट पर जब उन्होंने विजिट किया तो रेस्टोरेंट में कोरोना के नियमों (Corona rules) की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। साथ ही रेस्टोरेंट में लोग जमकर हुक्के का धुआं उड़ा रहे थे। पुलिस ने जब दोनों रेस्टोरेंट के मैनेजरों से पूछताछ की तो वे पुलिस के जवानों को रेस्टोरेंट के अंदर घुसने से रोकने लगे। पुलिस का कहना है कि मैनजर का मसकद था कि जल्द से जल्द रेस्टोरेंट के अंदर अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार पर पर्दा डाला जा सके।
Great initiative and work from. Delhi Police. A curious question , are #Sadhus allowed to carry #marijuana ? Off course the one who consumes it not all sadhus are consumers ,
— dinesh Mishra (@dineshmishra198) March 7, 2021
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के अंदर तलाशी ली जिसके बाद रेस्टोरेंट के अंदर से काफी मात्रा में हुक्का सीज किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ये ट्वीट किया। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर वायरल भी कर रहे हैं। इस पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
So our Jawans are singing "rhyme" to vanish "crime" quite a healthy idea 😀.
— Deepak Thapliyal (@dypakthapliyal) March 7, 2021
- Advertisement -