- Advertisement -
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में ड्यूटी के बाद घर जा रहे कांस्टेबल की गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के बाईपास पर दिल्ली चौक से गोपालपुर चौक के बीच हुई। मृतक दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortam) के लिए भिजवाया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतक हेड कांस्टेबल विजय कुमार झज्जर के गांव बरहाना का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में हेड कांस्टेबल था और रोहिणी, दिल्ली में कार्यरत था। वह शनिवार अपनी ड्यूटी खत्म कर कार से घर के लिए चला था। जब वह खरखौदा बाइपास पर दिल्ली चौक व गोपालपुर चौक के बीच में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
- Advertisement -