JNU हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, प्रशासन ने HRD मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

JNU हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, प्रशासन ने HRD मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

- Advertisement -

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। वहीं, एम्स में भर्ती कराए गए 23 छात्रों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की और उन्हें कहा है कि वो जेएनयू के प्रतिनिधियों से बात करें। हिंसा को लेकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भेज दी है। इस रिपोर्ट में रविवार के पूरे घटनाक्रम को शामिल किया गया है।


पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और सोशल मीडिया को जांच का आधार बनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Human resource development ministry) ने जेएनयू में हुई हिंसा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को बैठक के लिए बुलाया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जेएनयू के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर वीसी ने दिल्ली के उपराज्यपाल से भेंट की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। अधिकारी ने कहा कि मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया, पुलिस छात्रों से बात करेंगी साथ ही साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के सीनियर वार्डन आर मीणा ने इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जेएनयू हिंसा मामले में कहा है कि हम इसकी निंदा करते हैं। इसकी जांच जरूरी है। कांग्रेस, वामपंथी, आप और कुछ अराजक तत्व देशभर के विश्वविद्यालयों में हिंसा का माहौल बनाना चाहते हैं। उधर, डीसीपी देवेंद्र आर्या जेएनयू के मेन गेट के बाहर मौजूद हैं और उनके साथ भारी पुलिस बल भी तैनात है। विश्वविद्यालय के अधिकारी केवल वैध पहचान पत्र वाले छात्रों को ही परिसर के अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मीडिया सहित किसी भी बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

- Advertisement -

Tags: | India live | एफआईआर दर्ज | Social media | JNU हिंसा | latest news | HRD मंत्रालय | हिंसा की रिपोर्ट | प्रशासन | नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस | state news | abhi abhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है