- Advertisement -
नई दिल्ली। गांधी जयंती के दिन दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हजारों किसानों का पुलिस ने लाठियों, आंसू गैस और टायर पंक्चर कर स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन के इस महामार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर नाकाबंदी कर ली थी।
किसानों के यूनियन ने पुलिस के बल प्रयोग का कड़ा विरोध किया है। यूनियन ने पुलिस की कार्रवाई को जालियांवाला बाग कांड से तुलना करते हुए कहा है कि पुलिस ने भूखे किसानों पर लाठियां भांजकर जनरल डायर की याद ताजा कर दी। गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों की रैली को रोक दिया। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। जब किसान नहीं माने और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की तेज धार छोड़ी। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों के टायरों की हवा निकाल दी और उन्हें पंचर कर दिया।
किसानों के मार्च को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसानों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग की निंदा करते हुए किसानों को दिल्ली में घुसने की अनुमति देने का आग्रह किया है। सपाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग को आलोचना की है।
- Advertisement -