- Advertisement -
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच को दिल्ली कैंप में बढ़ते कोरोना मामले के कारण पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानद सचिव जय शाह ने कहा कि लंबी दूरी की बस यात्रा और कोरोना मामले से बचने के लिए स्थल परिवर्तन की आवश्यकता थी।
दिल्ली ने सोमवार को मुंबई से पुणे (Pune) की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी और दो लोगों के कोविड पॉजिटिव परीक्षण (Covid Positive Test) के बाद पूरी टीम को क्वारंटाइन में रखा गया था। बीसीसीआई के बयान में मंगलवार को कहा गया किए दिल्ली कैपिटल्स दल में पांच कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव मामलों की वजह से आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।
UPDATE:
The #DCvPBKS match scheduled for tomorrow, 20th April, has been shifted to the Brabourne Stadium, Mumbai from MCA Stadium, Pune in light of the recent COVID-19 cases in the camp.The entire contingent will undergo another round of RT-PCR testing on Wednesday morning. pic.twitter.com/EgZojafHLQ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 19, 2022
दिल्ली कैपिटल्स के सदस्यों में से फिजियो पैट्रिक फरहत, खेल मालिश चिकित्सक चेतन कुमार (Sports Massage Therapist Chetan Kumar), ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया सामग्री टीम के सदस्य आकाश माने कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि कोविड पॉजिटिव मामले अलगाव और चिकित्सा निगरानी में हैं।
उनका परीक्षण 6 और 7वें दिन किया जाएगा और दोनों परीक्षण नकारात्मक होने के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के बायोबबल (Biobubble) में शामिल होने की अनुमति दे दी जाएगी। शाह ने बयान में कहा कि 16 अप्रैल से दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों की रोजाना आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) किया जा रहा है। 19 अप्रैल को किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट चौथी बारी में नकारात्मक आया है।
"Hit it, Sarfaraz!" 🗣️
Sarfaraz Khan had to oblige 🎯#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 #TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | #DCSpecials | #OctaRoarsForDC pic.twitter.com/3scu6IuCgI
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 19, 2022
सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान जारी कर कहा था कि मिशेल मार्श (Michelle Marsh) ने कोविड पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम (Medical Team) मार्श की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।
.@ripalpatel28 doesn't need a full bat to hit them out of the park 💥#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | #DCOnThePitch | #OctaRoarsForDC pic.twitter.com/jrh1fuE6Cf
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 19, 2022
….आईएएनएस
- Advertisement -