-
Advertisement
दिल्ली: कोचिंग सेंटर की छत गिरी, मलबे में दबकर 5 बच्चों की गई जान, कई घायल
Last Updated on January 25, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। यहां के भाजनपुरा (Bhajanpura) इलाके में एक कोचिंग सेंटर (Coaching Center) की छत गिर जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि इस हादसे में 5 बच्चों की जान (Died) चली गई है। वहीं करीब 11 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
भजनपुरा से बहुत बुरी खबर आ रही है। भगवान सब को सलामत रखे। थोड़ी देर में वहां पहुंचूंगा। https://t.co/LZojwG18b0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020
घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वहां कई छात्र मौजूद थे। हादसे की चपेट में आने से 11 छात्र घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। छत गिरने की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई।