-
Advertisement
Lockdown 4.0: अब राज्य सरकारें तय करेंगी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन, और क्या होगा-जानिए
Last Updated on May 17, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन 4.0 31 मई तक जारी रहेगा। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस (Home Ministry Guidelines) जारी कर दी हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन राज्य सरकारें तय करेंगी। राज्य सरकारें व केंद्र शासित प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तय मापदंडों पर विचार करते हुए तय करेंगे कि कौन सा क्षेत्र रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में रहेगा। पहले रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन केंद्र से तय होते थे। केंद्र सूची जारी करता था।
यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: 31 मई तक रहेगा जारी, कुछ ऐसे बन सकते हैं नियम-जाने
लॉकडाउन 4.0 में घरेलू व विदेशी उड़ानों को मंजूरी नहीं मिली है। सामान्य हवाई सेवा (Air service) भी नहीं चलेंगी। इसके अलावा हॉट स्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो और रेल सेवा को भी हरी झंडी नहीं मिली है। स्कूल, कॉलेज, रेस्त्रां और जिम भी बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक चिकित्सा में सहयोग करने वाले होटलों के अलावा सभी होटल व रेस्तरां बंद रहेंगे। होम डिलीवरी (Home Delivery) जारी रहेगी। सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी।