- Advertisement -
ज्वालामुखी। जिला कांगड़ा (Kangra) के शक्तिपीठों में कार्यरत क्लर्क करीब 13 साल से पदोन्नति की राह ताक रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पदोन्नति का तोहफा नहीं मिल पाया है। देवभूमि कर्मचारी संघ मंदिर न्यास श्री ज्वालामुखी ने लिपिक व सेवादार पद पर कार्यरत कर्मचारियों को पात्रता एवं नियमानुसार पदोन्नत किए जाने की मांग की है।
देवभूमि कर्मचारी संघ मंदिर न्यास श्री ज्वालामुखी प्रधान बलदेव चौधरी, उपाध्यक्ष संजय डोगरा, कोषाध्यक्ष कमल ठाकुर व सचिव पिंकू कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा के अंतर्गत मंदिर न्यासों में कार्यरत कर्मचारियों की जिला स्तरीय वरिष्ठता सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर पदोन्नति की जाती है। पर मंदिरों में कार्यरत लिपिक को वर्ष 2006 से पदोन्नति नहीं मिली है। वहीं, इस समय 3 पद अधीक्षक ग्रेड 2 तथा 6 पद वरिष्ठ सहायक के रिक्त चल रहे हैं। जिला कांगड़ा के मंदिरों में कर्मचारियों के विभिन्न रिक्त पदों की संख्या 60 के लगभग होने के कारण कार्य करने में भी परेशानी हो रही है।
- Advertisement -