- Advertisement -
शिमला। हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन संबंधित सीटू ने होटल (Hotel) व रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग उठाई है। हर मजदूर को 1500 रुपए मासिक मकान भत्ता दिए जाने की मांग भी है। यूनियन की बैठक किसान मजदूर चिटकारा पार्क कैंथू में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युनियन के प्रधान बालक राम ने की।
हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन व होटल एंड रेस्टोरेंट शिमला एसोसिएशन के बीच 2018 में एग्रीमेंट पर भी चर्चा हुई। इसकी अवधि 31 मार्च 2020 तक है। aयूनियन ने फैसला लिया है कि हिमाचल होटल यूनियन एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला को 8 सूत्रीय मांग पत्र दिया जाएगा। महासचिव विनोद विरसान्टा ने बताया कि यूनियन ने फैसला लिया है कि शहर में होटल व रेस्टोरेंट यूनियन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 2020 तक 2500 मजदूरों को यूनियन का सदस्य बनाने का फैसला लिया गया है।
मजदूरों को श्रम विभाग द्वारा प्रमाणित पहचान पत्र दिए जाएं। सभी मजदूरों को ईपीएफ (EPF) व ईएसआई (ESI) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। मजदूरों को साल में 2 सर्दी व गर्मी के मौसम अनुसार वर्दी दी जाए। सभी मजदूरों को साप्ताहिक अवकाश अर्जित आकस्मिक राष्ट्रीय त्यौहार व मेडिकल छुट्टियों की सुविधा उपलब्ध हों। मजदूरों से 8 घंटे का कार्य करवाना व अतिरिक्त कार्य करवाने पर अतिरिक्त भुगतान हो।
- Advertisement -