- Advertisement -
Demands : सोलन। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन इंटक की मांगे कैबिनेट की बैठक में रखी जाएंगी, ताकि मांगों का हल निकाला जा सके। यह आश्वासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने यूनियन के पदाधिकारियों को दिया है। आज कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन (इंटक )के बैनर तले हिमाचल पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने की। इस अवसर पर मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल के कांग्रेस भवन पहुंचने पर यूनियन के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यूनियन के प्रदेश सचिव सुरजीत राणा ने मंत्री को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में सोलन जिला से करीब 150 कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में यूनियन के सदस्यों द्वारा धनी राम शांडिल को पंद्रह सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें मुख्यता कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त लागू करने , वेतन वृद्धि, पदोन्नति, दैनिक भोगियों को रेगुलर करने व कर्मचारियों के हितों और आ रही समस्याओं पर उचित कार्रवाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें : मजदूर संघ की मांग, दैनिक भोगी कर्मी 3 वर्ष बाद हों Regular
- Advertisement -