-
Advertisement
6439 करोड़ की दो परियोजनाओं का जिम्मा संभालेगा उद्यान और जल शक्ति विभाग
Last Updated on March 10, 2020 by Deepak
सरकाघाट। एशियन विकास बैंक मिशन के तहत 1688 करोड़ रुपए की हिमाचल प्रदेश उपोष्णीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन परियोजना तथा 4751 करोड़ रुपए की हिमाचल प्रदेश सिंचाई परियोजना को सम्मलित करके दोनों परियोजनाओं को कार्यान्वित करने हेतु उद्यान विभाग (Department of Horticulture ) व जल शक्ति विभाग के तहत 5 वर्ष में प्रथम चरण में कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी जिला मंडी की सरकाघाट विधान सभा क्षेत्र के झंझैल में जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
यह भी पढ़ें: विकास कार्यों को राशि बढ़ाने पर कांग्रेस MLA ने सरकार को कहा थैंक्स, लोन लेने पर घेरा
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) ने दी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज सरकाघाट विधान सभा क्षेत्र के झंझैल में लगभग 29 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया, जिससे रोपड़ी, चौक, फरशदा-हवाणी तथा झझैंल पंचायतों के निवासी लाभान्वित होंगे।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश में 3.50 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा की राशि व्यय की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हर घर नल से जल मुहिम सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही है। महेन्द्र सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट (Budget) को समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि आज युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, उन्हें स्वरोजगार अपनाने के प्रति प्रेरित करने और उनके कौशल विकास के लिए प्रभावशाली योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं। प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रशिक्षित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के स्थाई निवासियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरंभ की गई है। इस योजना का युवओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।