Home»HP-1 • चंबा» जनमंच में सातवें आसमान पर पहुंचा विस उपाध्यक्ष का पारा, जानिए क्यों
जनमंच में सातवें आसमान पर पहुंचा विस उपाध्यक्ष का पारा, जानिए क्यों
Update: Sunday, February 3, 2019 @ 9:47 PM
- Advertisement -
चंबा। चोली पंचायत के डुगली में रविवार को आयोजित जनमंच में विधानसभा उपाध्यक्ष का पारा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब एक शिकायतकर्ता ने सेब के उत्तम किस्म के पौधे न मिलने की शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों को काफी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ही चंबा का भट्टा बिठा दिया है। आप लोगों के कारण किसान और बागवान परेशान हो रहे हैं। उपाध्यक्ष की बातों का विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था।
वहीं, हंसराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही रूटीन रही तो मुझे आप लोगों के खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि आपको चंबा जिला के विकास की चिंता नहीं है। अगर विभाग को सरकार ने रखा है और विभाग किसानों की मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो इसके लिए भी विधानसभा उपाध्यक्ष ने कृषि विभाग उद्यान विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।