- Advertisement -
हाथी के बच्चे (Elephant’s Baby) को गन्ना खिलाने के बावजूद लात खानी पड़े तो किसी के दिल में क्या गुजर रही होगी। मसला वो भी नहीं है, यहां तो लात भी जोरदार पड़ी है। वीडियो को देखकर लोग लोटपोट होने को मजबूर हैं। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (Indian Forest Service officer Sushant Nanda) ने इससे संबंधित वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में गन्ना लेकर हाथी के बच्चे को खिलाने पहुंचा, हाथी के बच्चे ने मुंह में गन्ना लेकर उसी व्यक्ति को जोरदार लात दे मारी। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
No Milk,
No petting…
Shared by colleague @SudhaRamenIFS pic.twitter.com/tNIBTla8cl— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 14, 2021
वीडियो (Video) में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स हाथ में गन्ने को लेकर हाथी के बच्चे के पास पहुंचता हैं। हाथी का बच्चा उसके करीब आता है, जैसे ही वह हाथी के बच्चे के मुंह में गन्ना देता है, वह घूमकर शख्स को जोरदार तरीके से लात मार देता है। गन्ना खिलाने वाला शख्स हंस पड़ता है, उसके पास कोई और चारा भी नहीं है, सिवाए हंसने के। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा है, दूध नहीं तो खेलना नहीं। 14 जनवरी शाम को शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों व्यूज हो चुके हैं। एक यूजर ने कामेंट में लिखा है, शायद हाथी के बच्चे के दांत नहीं आए होंगे, इसलिए उसने गन्ने को फेंक दिया।
- Advertisement -