-
Advertisement
देव समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रही है सर्व देवता समिति
Last Updated on February 18, 2020 by Deepak
मंडी। देव संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन समिति ने सर्व देवता समिति पर देव समाज को आपस में लड़ाने के आरोप लगाए हैं। मंडी में मीडिया से बातचीत में देव संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन समिति ने सर्व देवता समिति पर तीखे जुबानी हमले बोले। देव संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन समिति के सदस्य एवं पराशर देवता कमेटी के प्रधान बलबीर ठाकुर ने कहा कि सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा देव समाज को ही आपस में लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। देवी-देवताओं के साथ जुड़े कुछ लोगों को अपने साथ लेकर बाकी लोगों को लड़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने शिवपाल शर्मा के उस बयान पर भी आपति जताई जिसमें उन्होंने बलबीर ठाकुर को पराशर देवता कमेटी का प्रधान ना होना बताया था।
यह भी पढ़ें: सुंदरनगर: Charas मामले में वांछित अपराधी धरा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बलबीर ठाकुर ने कहा कि शिवपाल शर्मा या तो इस बात को साबित करके बताएं या फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानी का केस दायर करवाया जाएगा। बलबीर ठाकुर ने कहा कि सर्व देवता समिति ने आज देव समाज को मांगने वाला बनाकर रख दिया है। देव समाज ही यह तय कर रहा है कि किस देवता को कितना पैसा, राशन और लकड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देव समाज भले जमाने में अपने खर्चे से शिवरात्रि महोत्सव में आता था और सारा बंदोबस्त खुद करता था। लेकिन सर्व देवता समिति ने देव समाज को हर कार्य के लिए हाथ फैलाने पर मजबूर कर दिया है। इन्होंने शासन और प्रशासन से भी सर्व देवता समिति के कहने पर कोई कार्य न करने का सुझाव दिया है।