- Advertisement -
मंडी। एक वर्ष बाद मंडी जनपद के अराध्य माने जाने वाले देव कमरूनाग फिर से छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं। देव कमरूनाग आज पूरे लाव-लश्कर के साथ मंडी शहर पहुंचे। देवता के मंडी शहर पहुंचते ही वाद्य यंत्रों की धूनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। देव कमरूनाग की प्रतिमा को सबसे पहले परंपरा के अनुसार राज माधव राय मंदिर ले जाया गया। यहां स्वागत के लिए डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर अन्य अधिकारियों सहित मौजूद थे। वहीं हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर भी देव कमरूनाग के स्वागत के लिए विशेष रूप से यहां पहुंचे। जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और डीसी मंडी ने संयुक्त रूप से देव कमरूनाग को हार पहनाकर स्वागत किया।
- Advertisement -