Mandi पहुंचे देव कमरूनाग, जस्टिस और DC ने किया स्वागत

Mandi पहुंचे देव कमरूनाग, जस्टिस और DC ने किया स्वागत

- Advertisement -

मंडी। एक वर्ष बाद मंडी जनपद के अराध्य माने जाने वाले देव कमरूनाग फिर से छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं। देव कमरूनाग आज पूरे लाव-लश्कर के साथ मंडी शहर पहुंचे। देवता के मंडी शहर पहुंचते ही वाद्य यंत्रों की धुनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। देव कमरूनाग की प्रतिमा को सबसे पहले परंपरा के अनुसार राज माधव राय मंदिर ले जाया गया। यहां स्वागत के लिए डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर अन्य अधिकारियों सहित मौजूद थे। वहीं, हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर भी देव कमरूनाग के स्वागत के लिए विशेष रूप से यहां पहुंचे।


यह भी पढ़ें: Party को आगे ले जाने में सक्षम है बीजेपी कार्यकर्ताः बिंदल

जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और डीसी मंडी ने संयुक्त रूप से देव कमरूनाग को हार पहनाकर स्वागत किया। उपरांत इसके देव कमरूनाग राज परिवार के सदस्यों से मिलने गए जहां राज परिवार के लोगों ने देवता का स्वागत किया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि देव कमरूनाग सहित जिला के अन्य प्रमुख देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं और अन्य देवी-देवताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले कल लघु जलेब निकाली जाएगी और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि 22 फरवरी को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत रूप से आगाज करेंगे।

बता दें कि देव कमरूनाग को मंडी जनपद का अराध्य देव माना गया है। देव कमरूनाग वर्ष में सिर्फ एक बार शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने मंडी आते हैं। 8 दिनों तक देव कमरूनाग टारना माता मंदिर में विराजमान रहकर भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देते हैं। इनके मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि महोत्सव के अन्य कारज शुरू होते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | मंडी | स्वागत | डीसी | abhiabhi | state news | live | HP today | Mandi | कमरूनाग | Himachal News | जस्टिस | latest news | देव
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है