-
Advertisement
Dev Sanskriti Sadan | Kangni Dhar | Mandi |
Last Updated on November 8, 2021 by Vishal Rana
मंडी शहर के कांगणीधार में बन रहे देव संस्कृति सदन के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है, यहां पर 21 करोड़ की लगात से बनने वाले भवन का काम जोरों पर चला हुआ है। देव संस्कृति सदन के भवन के निर्माण का कार्य लोकनिर्माण विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है। मंडी शहर के कांगणीधार में बनने वाले देव संस्कृति भवन में बेसमेंट को मिलाकर 6 तलों का निर्माण किया गया है। जहां पर बेसमेंट में किचन, डाइनिंग एरिया और कुछ स्थान रहने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही प्रथम तल पर एक बड़ा और भव्य हॉल बनाया गया है जहां पर एक साथ किसी कार्यक्रम में 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। देव संस्कृति के अन्य तलों पर आर्ट गैलरी, डोरमेट्री, डाइंग हॉल व अन्य सुविधा मौजूद रहेगी। इसके साथ ही सदन के हर फ्लोर पर लोगों की सुविधा के लिए मॉडर्न शौचालयों का निर्माण किया गया है।