-
Advertisement
Himachal का “स्वर्ग” है ये
Last Updated on July 20, 2020 by Deepak
देवीदढ़। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित देवीदढ़ नामक पर्यटक स्थल प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। चारों और घने देवदार जंगल हैं, यह स्थान 7800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह जौनी घाटी का अंतिम गांव है। माता मुंडसन का मंदिर यहां स्थित है। देवीदढ़ ट्रेक मार्ग पर जंजैहली, शिकारी देवी, देविदढ़, कामरुनाग पड़ते हैं। पर्यटक देवीदढ़ में वन विश्राम घर में ठहर सकते हैं। कोविड-19 के चलते यहां भी लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी, लेकिन इन दिनों फिर से कुछ-कुछ लोग आने शुरू हुए हैं। मंडी से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये जगह किसी को भी मोह लेती है। आजकल मनरेगा के तहत यहां पर वोटिंग स्पॉट, बच्चों को खेलने के लिए हाईटेक पार्क का काम चल रहा है।