-
Advertisement
ऐंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी परमबीर सिंह होंगे Mumbai के नए पुलिस कमिश्नर
Last Updated on February 29, 2020 by
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह (Parambir Singh) को मुंबई (Mumbai) का नया पुलिस कमिश्नर (Police commissioner) नियुक्त किया। इससे पहले एटीएस में डिप्टी आईजी, चंद्रपुर और भंडारा के पुलिस अधीक्षक रह चुके परमबीर सिंह फिलहाल ऐंटी करप्शन ब्यूरो में डीजी के पद पर कार्यरत हैं। गौरतलब है, मुंबई के कमिश्नर संजय बर्वे शनिवार को रिटायर हो रहे हैं। परमबीर सिंह को अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क की गहरी जानकारी है। इससे पहले वह ठाणे के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः लैंडिंग करते गोविंद सागर झील में गिरा Paraglider, चली गई जान
परमबीर को ‘अंडरवर्ल्ड स्पेशलिस्ट’ के तौर पर भी माना जाता है। पदभार ग्रहण करने के बाद परमबीर सिंह ने कहा- ‘इस पद पर महान लोग बैठ चुके हैं। सरकार ने मुझे इस पद योग्य समझा, इससे बहुत सम्मनित महसूस कर रहा हूं।’ कहा- ‘मैं आगे भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखूंगा। सड़कों पर होने वाले जुर्म, महिला सुरक्षा और अंडरवर्ल्ड पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।’ 90 के दशक में मुंबई पुलिस ने जॉइंट सीपी अरविंद इनामदार के निर्देशन में स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड बनाई थी। परमबीर सिंह इस स्क्वॉड के पहले डीसीपी थे। एसओएस ने मुंबई पुलिस के इतिहास में सबसे ज्यादा एनकाउंटर किए और अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ दी थी। इसके अलावा परमबीर सिंह ने डॉन अरुण गवली की दगड़ी चॉल में भी कई ऑपरेशन किए थे।