-
Advertisement
Dhaniram Shandil | Chintpurni | Himachal |
Last Updated on January 17, 2023 by Neha Raina
विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने अपनी धर्म पत्नी सहित मां के दरबार में हाजरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियो ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। माता की पावन पिंडी के दर्शन करने के पश्चात मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डाली। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो देकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को सम्मानित किया।